बैंक को 47 करोड पये के नुकसान के मामले में आरोपपत्र
नयी दिल्ली 31 दिसम्बर.वार्ता. केन्द्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. ने ग्लोबल ट्रस्ट बैंक .जी टी बी. के पूर्व मुख्य प्रबंध निदेशक रमेश गेलि. पूर्व कार्यकारी निदेशक श्रीधर सुबासरी और बालाजी उद्योग समूह के महाप्रबंधक .वित्त. एन.श्रीकांत के खिलाफ बैंक के साथ धोखाधडी के आरोप में आरोपपत्र दाखिल किया है1 इस मामले में बैंक को 47 करोड पये का नुकसान हुआ है
सीबीआई के अनुसार इस कंपनी समूह ने 1996 के बाद से इस बैंक से धन उधार लिया1 लेकिन 1999 में बैंक में उसके खाते से इस धन की कोई वसूली नहीं हो पाई1 इसके बावजूद बैंक का शीर्ष प्रबंधन ने इस कंपनी समूह को नये नये रिण देना जारी रखा
उनकी इस हरकत से बैंक को लगभग 47 करोड पये का नुकसान हुआ1 आरोपपत्र सीबीआई की विशेष अदालत मुम्बई में गत शुक्रवार को दायर किया गया
अनुपमा सत्या मनोरंजन 1930 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications