छत्तीसगढ में कल से गुटका पालीथीन पर प्रतिबंध.हेलमेट अनिवार्य
रायपुर 31 दिसम्बर.वार्ता. छत्तीसगढ में नव वर्ष के आगमन के साथ हीजर्दायुक्त गुटका तथा पालीथीन पर प्रतिबन्ध लग जायेंगा तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिये हेलमेट अनिवार्य हो जायेंगा
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां .यूनीवार्ता. को बताया कि राज्य शासन ने जर्दायुक्त गुटका एवं पालीथीन पर प्रतिबन्ध तथा हेलमेट को अनिवार्य करने सम्बन्धी आदेश जारी कर दिये है1 जर्दायुक्त गुटके एवं पालीथीन पर पतिबन्धों को कडाई से पालन करने की हिदायत दी गयी है जबकि हेलमेट सम्बन्धी आदेश के साथ अधिकारियों को मौखिक रूप से एक पखवारे तक अपेक्षाकृत समाने बुाने का रवैया अपनाने की हिदायत दी गयी है
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने आज यहां कुछ पत्रकारों से बातचीत में राज्य शासन के इन आदेशों को जायज ठहराते हुये कहा कि जर्दायुक्तगुटके के कारण राज्य में कैंसर रोगियों की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये इस पर प्रतिबन्ध आवश्यक हो गया था1 पालीथीन को भी उन्होने पर्यावरण के लिये हानिकारक बताते हुये कहा कि प्रतिबन्ध लगाकर इसके उपयोग को रोकने का प्रयास किया गया है
उन्होने पालीथीन को खाने से पशुओं की मौत एवं नगरों में इसके कारण नालियों के बहाव में अवरोध आदि की दिक्कतों का भी जिक्र किया और कहा कि इसके उपयोग को कड़ाई से रोकने का आदेशदिया गया था1 हेलमेट को अनिवार्य बनाये जाने को उन्होने एक जरूरी कदम करार देते हुये कहा कि नयी पीढ़ी के युवाओं में जिस तरह तेज रफ्तार गाडियों के प्रति शौक बढा है एैसी स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिये हेलमेट जरूरी है1 साहू अभिनव मनोरंजन 1943 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications