चिदंबरम ने 2600 पये की चित्रकारी खरीद कामगारों का उत्साह बढाया

नयी दिल्ली 31 दिसंबर.वार्ता. उडीसा की बीना पानी साहू ने यह सोचा भी नहीं होगा कि जिस चित्रकारी को वह तैयार कर रही है. वित्त मंत्री पी. चिदंबरम स्वयं उसे खरीद लेंगे

फिक्की सभागार में आज श्री चिदंबरम जब देशभर से आये स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों. छोटे छोटे शिल्पियों. चित्रकारों और दस्तकारों द्वारा तैयार चित्रकारी. खिलौने. चूडियां. साफा. मिट्टी की कलाकृतियां और ताड् पत्ते पर बनी चित्रकारी का अवलोकन करने निकले तो एक स्टॉल पर आकर वह क गये1 उडीसा से आये .इंडिया नेशनल ट्रस्ट फार वेल्फेयर आफ ट्राइबल्स. के इस स्टॉल पर श्री चिदंबरम न केवल के बल्कि उन्होंने .दशावतार. की दीवार पर लगने वाली चित्रकारी और ताड के पत्ते पर बने पट्टचित्र की 2600 पये की खरीदारी कर डाली1 इस संवाददाता ने जब पूछा वित्त मंत्री ने क्या कुछ खरीदा तो सुश्री साहू ने मुस्करा कर कहा .उन्होंने दशावतार और ताड पत्ते का पट्टचित्र खरीदा. कितने पये दिये. वह तपाक से बोली 2600 पये की खरीदारी की है

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक की छोटे कामगारों. स्वयं सहायता समूहों के लिये यहां देशबंधु गुप्ता रोड पर नई शाखा शु करने के मौके पर फिक्की सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस छोटी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था1 श्री चिदंबरम ने औपचारिक प से शाखा उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया1 इस मौके पर उन्होंने कई उद्यमी और कामगारों को रिण के चेक भी वितरित किये

महाबीर मनोरंजन 1959 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+