मध्यप्रदेश में शीतलहर. तापमान एक डिग्री तक पहुंचा
भोपाल 31 दिसंबर .वार्ता. उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश के उत्तरी और पूर्वी इलाके जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में आ गये हैं1 शीतलहर से प्रभावित रीवा और सागर संभाग में रात्रि का तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है
रीवा संभाग मुख्यालय और सागर संभाग के नौगांव कस्बे का न्यूनतम तापमान एक डिग्री रहा. जो प्रदेश में सबसे कम और सामान्य से लगभग छह डिग्री कम है1 इन दोनों स्थानों पर कल न्यूनतम तापमान दो डिग्री था1 कडाके की ठंड के कारण ज्यादा लोग घर में ही दुबकने के लिये मजबूर हैं
स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार पूरे प्रदेश में रात्रि के तापमान में कल की तुलना में गिरावट दर्ज की गयी है1उत्तरी अंचल के प्रमुख शहर ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा. जो सामान्य से तीन और कल की तुलना में एक डिग्री कम है1 इंदौर. भोपाल और जबलपुर के न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है
केंद्र ने आगामी 24 घंटों के दौरान रीवा और सागर संभाग में शीतलहर जारी रहने के साथ ही अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहंुचने की चेतावनी जारी की है1 राज्य के प्रमुख शहरों में दिन का तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया गया
हवाओं के रूख में बदलाव के कारण राज्य में शीतलहर और कडाके की ठंड का दौर शुरू हुआ है
प्रशांत अभिनव जगबीर1910वार्ता












Click it and Unblock the Notifications