दतिया से डेढ माह पहले गायब नाबालिग लडकी अदालत में पेश
ग्वालियर 31 दिसंबर.वार्ता. मध्यप्रदेश के दतिया जिला मुख्यालय से डेढ माह पहले लापता हुयी नाबालिग लडकी आज उच्च न्यायालय की ग्वालियर पीठ के समक्ष कथित अपहरणकर्ता के साथ अचानक पेश हुयी
दतिया निवासी संयोगिता यादव और कथित अपहरणकर्ता जितेंद्र बुंदेला दोपहर में न्यायाधीश सुभाष संवत्सर की अदालत में पेश हुये
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्वालियर संभाग के दतिया से 14 नवंबर को क्षेत्र के कुख्यात आरोपी 15 हजार रूपये के इनामी जितेंद्र ने कथित तौर पर संयोगिता का अपहरण कर लिया था1 इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका था
सूत्रों ने बताया कि संयोगिता की उम्र लगभग 17 वर्ष है1 जितेंद्र के ऊपर दतिया जिले में दो दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं1 वह एक मामले में फरार था1 स रीता मनोरंजन 1724 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications