पाकिस्तान में मजबूत लोकतंत्र के लिये चुनाव एकमात्र विकल्प..ब्राउन
लंदन 31 दिसंबर.वार्ता. बि्रटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने पाकिस्तान को चुनाव के कार्यक्रम में देरी से बचने की सलाह देते हुए कहा है कि केवल एक मजबूत लोकतंत्र ही वहां आतंकवाद को हरा सकता है और एक शांतिपूर्ण भविष्य का वायदा दे सकता है
श्री ब्राउन ने पाकिस्तान के डेली जंग समाचार पत्र में लिखा..एक मजबूत और प्रतिनिधित्व वाला लोकतंत्र ही पाकिस्तान में आतंकवाद और कट्टरवाद को हरा सकता है और एक स्थिर और समृद्धिशाली भविष्य का रास्ता दिखा सकता है और यही बेनजीर भुट्टो के कायो की एक स्थायी यादगार होगी1 हमे इस लक्ष्य को मिलकर हासिल करना होगा1.. पाकिस्तानी लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बि्रटेन को ऐसी बहादुर महिला की हत्या से बडा धक्का लगा है
श्री ब्राउन ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भी टेलीफोन कर कहा कि लोकतंात्रिक प्रक्रिया को आगे बढाना बहुत महत्वपूर्ण है और देश को चुनाव कार्यक्रम में देरी से बचना चाहिए
आकाश.अंकुर.प्रभु 2104वार्ता












Click it and Unblock the Notifications