विदेशी निवेश के मामले में महाराष्ट्र नंबर वन. देशमुख
मुंबई 31 दिसंबर. वार्ता. मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने आज यहां दावा किया कि विदेशी निवेश के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है और राज्य के 72 हजार करोड पये की 78 परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी एक विज्ञप्ति में श्री देशमुख ने कहा कि राज्य की विकास दर 10 फीसदी से अधिक है और राज्य को 119 विशेष आर्थिक क्षेत्रों .एसईजेड. के प्रस्ताव हैं
उन्होंने कहा कि नये वर्ष में उनका प्रयास बिजली संकट दूर करने के साथ साथ किसानों की समस्याओं को दूर करना भी होगा1 श्री देशमुख के अनुसार सिंचाई और ऊर्जा क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है और सिंचाई के लिए 4600 करोड पये का प्रावधान किया गया है तथा बीते वर्ष में राज्य ने 2000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की उत्पादन शुरू किया है
महेश अभिनव जगबीर2020वार्ता












Click it and Unblock the Notifications