फोटो मतदाता सूची और मोबाइल मतदान केन्द्र बनाये..राजग

नयी दिल्ली 31 दिसम्बर.वार्ता. राष्ट्रीय जनतांति्रक गठबंधन ने अगले वर्ष संभावित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग से फोटो मतदाता सूची और मोबाइल मतदान केन्द्र बनाने के साथ सभी मतदाताओं को फोटो पहचानपत्र उपलब्ध कराने की मांग की है

जनता दल.यू. के अध्यक्ष शरद यादव के नेतृत्व में आज यहां चुनाव आयुक्त वाई.एस.कुरैशी से मिले राजग प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग की1 प्रतिनिधिमण्डल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी और जद .यू. प्रवक्ता शंभू श्रीवास्तव भी शामिल थे

श्री यादव और श्री नकवी ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने चुनाव आयुक्त को इस जमीनी हकीकत से अवगत कराया है कि चुनाव मे मतदान का प्रतिशत गिरता जा रहा है जिसके प्रमुख कारण मतदाता का चुनाव के प्रति उदासीन रवैया. मतदान केन्द्रों का दूरस्थ होना. मतदान के लिये अनिवार्य पहचान सबूतों का नहीं होना आदि है1 उन्होंने कहा िक अगर फोटो मतदाता सूची होगी तो कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहेगा और मोबाइल मतदान केन्द्र होने से उसे दूर जाने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा1 उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से मांग की गई है कि वह इन दोनों और सभी मतदाताओं को फोटो पहचानपत्र उपलब्ध कराने के लिये अगले वर्ष के पहले तीन महीनों में व्यापक अभियान चलाये

निगम उपाध्याय सत्या मनोरंजन 1828 जारी.वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+