दाभोल परियोजना की क्षमता 5000 मेगावाट की जायेगी..प्रणब मुखर्जी
रत्नागिरी. 31 दिसंबर. वार्ता. विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज यहांकहा कि महाराष्ट्र की रत्नागिरी गैस एवं विद्युत परियोजना (दाभोल)की क्षमता दोगुनी कर 5000 मेगावाट की जायेगी
प्राधिकृत मंत्री समूह के रत्नागिरी जिले की गुहागर तालुका में स्थितपरियोजना के संयंत्र के एक दिवसीय दौरे के बाद श्री मुखर्जी नेसंवाददाताओं से कहा कि यदि उच्चाधिकार समिति की मंजूरी मिली तोशीघ्र ही ऐसा किया जायेा इसके अलावा परियोजना के लिए आवश्यकगैस की अबाधित आपूर्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वार्ता की जा रही है
श्री मुखर्जी ने स्पष्ट करने की कोशिश की कि संयंत्र के विस्तार के लिएकिसी अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता नहीं होगी1 इस समयकेवल ब्रेकवाटर दीवार और एलएनजी जेटी बनाने की आवश्यकता हैजिसके लिए बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से धन मांगा जायेगा
उन्होंने दावा किया कि संयंत्र से इलाके की बागवानी, मत्स्यपालनव्यवसाय अथवा पर्यावरण पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है
श्री मुखर्जी के साथ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशीलकुमार शिंदे, केंद्रीय कृषिमंत्री शरद पवार, मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और ऊर्जा मंत्री दिलीपवलसे पाटिल भी थे
महेश 1955 .वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications