केन्या में गुजरातियों को लूटने की घटनाओं पर मोदी ने चिंता जताई
अहमदाबाद 31 दिसंबर. वार्ता. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी नेकेन्या में गुजरातियों को लूटने की घटनाओं को लेकर चिंता जताई और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर इस संबंध में केन्या सरकार से बातचीत का अनुरोध किया है
श्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा है कि पिछले चार दिनों में केन्या मेंगुजरातियों के साथ लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि हुई है और 400 सेअधिक गुजरातियों ने पश्चिमी केन्या में किस्मू स्थित स्वामीनारायणमंदिर में शरण ली हुई है1 श्री मोदी ने डॉ. सिंह से अनुरोध किया है कि वह केन्या सरकार से बातचीत कर वहां गुजरातियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करें
महेश.अभिनव.प्रभु 1937 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications