थाईलैंड में पीपीपी ने गठबंधन सरकार बनाने की घोषणा की
बैंकाक 31 दिसंबर.वार्ता. थाईलैंड में सेना द्वारा हटाये गये प्रधानमंत्री थाकसिन शिनेवात्रा की पार्टी ने कहा है कि उसने सरकार बनाने के लिये तीन छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर लिया है
द पीपुल्स पावर पार्टी के आज जारी बयान में कहा गया है कि सरकार बनाने के लिये छोटे राजनीतिक दलों के समर्थन की जरूरत थी1 इसी क्रम में तीन छोटी पार्टियां पीपीपी केसाथ गठबंधन करने के लिये तैयार हो गई है
गौरतलब है कि पीपीपी ने 480 सीटों में से 233 सीटों पर जीत हासिल की है लेकिन सरकार बनाने के लिए छोटी पार्टियों के समर्थन की जरूरत है 1थाईलैंड की चाट थाई पार्टी ने बताया कि उनकी पार्टी पीपीपी के साथ सरकार बनाने के लिये तैयार है
उल्लेखनीय है कि थाईलैंड मेें सेना द्वारा पदच्युत कर देने के बाद श्री शिनेवात्रा निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे है1 अंकुर आकाश मनोरंजन 1836 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications