भाजपा ने अगले वर्ष चुनाव की तैयारियां शुरु कर दीं
नयी दिल्ली 31दिसम्बर .वार्ता. गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणामों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. ने अगले वर्ष के चुनावों मुख्यत कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर से शुरु कर दी हैं
पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज शाम यहां पार्टी महासचिवों की हुई बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 27 जनवरी को और राष्ट्रीय परिषद की बैठक 28 और 29 जनवरी 2008 को दिल्ली में करने का फैसला किया गया
बैठक के बाद पार्टी महासचिव विनय कटियार ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में अगले वर्ष होनेवाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गईं1 बैठक में मुख्यरुप से इस बात पर चर्चा हुई कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में पार्टी को मिली भारी जीत का लाभ किसतरह से कर्नाटक. राजस्थान. मध्यप्रदेश. छत्तीसगढ और दिल्ली के चुनावों में उठाया जाये
उन्होने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया जायेगा1 इसमें कर्नाटक में होनेवाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रुप दिया जायेगा जहां संभवत: अप्रैल अथवा मई के प्रथम सप्ताह तक होने है1 कर्नाटक में इस समय राष्ट्रपति शासन लागू है
बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष प्रो बाल आपटे.महासचिव अरुण जेटली. थावरचंद गहलोत.रामलाल.और संयुक्त सह संगठनमंत्री वी सतीश और सौदान सिंह शामिल थे
प्रमोद.रीतारमेश1913वार्ता












Click it and Unblock the Notifications