महासभा ने भाजपा को वोट नहीं देने का प्रस्ताव पास नही किया..मंत्री

जयपुर 31 दिसम्बर.वार्ता. राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री कालू लाल गुर्जर ने दावा किया कि गुर्जर महासभा ने भाजपा सहित किसी भी पार्टी का विरोध करने का प्रस्ताव पास नहीं किया है बल्कि कुछ नेताओं ने इस बारे में भ्रम फैलाने की कोशिश की है

श्री गुर्जर ने आज यहां .यूनीवार्ता. से बातचीत में कहा कि कल इंदौरमें आयोजित गुर्जर सम्मेलन में किसी भी पार्टी का विरोध नहीं करते हुयेआरक्षण मसले पर राज्य सरकार के साथ बातचीत जारी रखने को समर्थनदिया गया1 अखबारों में गुर्जरों द्वारा भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर विरोधकिये जाने संबंधी खबरों पर खंडन करते हुये श्री गुर्जर ने कहा कि इंदौरसम्मेलन में इस तरह का कोई प्रस्ताव पास नहीं किया गया

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं और मध्यप्रदेश के मंत्री स्तम गुर्जर कल के सम्मेलन में मौजूद थे और इस तरह का कोई प्रस्ताव पास नहीं किया

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर सहित कुछ नेताओं ने फर्जी प्रस्ताव लोगों और मीडिया को बांटकर भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की थी1 श्री गुर्जर ने कहा कि उन्होंने तत्काल इसका विरोध करते हुये मीडिया के समक्ष इस पूरे मामले को स्पष्ट करने तथा इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव पास करने का आग्रह किया था

श्री गुर्जर ने बताया कि महासभा के सम्मेलन के बाद पारित प्रस्ताव के अनुसार गुर्जर किसी पार्टी का विरोध नहीं करेंगे और राजस्थान सरकार में मौजूद किसी गुर्जर नेता के इस्तेफे की मांग नहीं की जायेगी

सतीश मधूलिका मनोरंजन 1728 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+