पांच नये राज्यों की मांग को लेक र आंदोलन होगा तेज

नयी दिल्ली 31 दिसंबर.वार्ता.अखिल भारतीय क्षेत्रीय विकास एवं भाषा आंदोलन सहित एक दर्जन से अधिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में गठित ..नव राज्य निर्माण मोर्चा.. के बैनर तले देश में पांच नये राज्यों तेंलगना ् विदर्भ ् हरितप्रदेश ् बुंदेलखंड और मिथिला के गठन की मांग को लेकर संसद के के आगामी सत्र के दौरान संसद भवन के पास अनिश्चितकालीन धरना एवं इन क्षेत्रों में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जायेगा1 धरने की शुरूआत बजट सत्र के अंतिम दिन एक विशाल रैली से होगी जिसमें इन राज्यों से काफ्ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे तथा एक दर्जन से अधिक सांसद इस अवसर पर मौजूद होंगे1 इसके साथ ही जन जागरण अभियान की शुरूआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हरित प्रदेश की मांग को लेकर होगी और फ्िर इसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी यह अभियान चलाया जायेगा1 आंदोलन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने यहां यूनीवार्ता को बताया कि इस आशय का फ्ैसला यहां विभिन्न संगठनों की हुई बैठक में लिया गया1 उन्होंने कहा कि समग्र आंदोलन से ही इस मांग की पूर्ति हो सकती है1 इसलिये संगठनों ने संयुक्त रूप से गठित ..नव राज्य निर्माण मोर्चा .. के बैनर तले इस आंदोलन को तेज करने का निर्णय किया है1 उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में हिस्सा लेने के लिये इन क्षेत्रों के सभी सांसदों से अपील की गई है ताकि इन पिछडे इलाकों का सवागिण विकास हो सके

सुफल सुमन राम1006वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+