जहरखुरानी गिरोह ने तीन यात्रियों को लूटा
गोण्डा 31दिसम्बर .वार्ता. उत्तर प्रदेश में गोण्डा रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस .जीआरपी.ने आज गोण्डा.मैलानी सवारी गाडी से बेहोशी की हालत में तीन यात्रियों को ट्रेन से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया है
जीआरपी सूत्रों ने यहां बताया कि ट्रेन में इन यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिला दिया और बेहोश होने पर उनका सामान लेकर भाग गये1 ये लोग पंजाब से धन कमा कर बहराइच जिले में स्थित अपने घर लौट रहे थे
इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है1 पुलिस लुटेरों कीतलाश कर रही है
सं.रीता.रमेश171
वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications