महापौर ने नव वर्ष पर दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दी
नयी दिल्ली 31 दिसम्बर .वार्ता. दिल्ली की महापौर आरती मेहरा. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के नेता जगदीश मुखी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने नव वर्ष के अवसर पर सभी राजधानीवासियों को शुभकामनाएं दी हैं
सुश्री मेहरा ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी संदेश में कहा है कि वर्ष 2008 प्रत्येक दिल्लीवासी के लिए सुख. शांति. सपन्नता और खुशहाली से परिपूर्ण एवं मंगलमय हो 1 उन्होंने कहा कि नये वर्ष में दिल्ली नगर निगम विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नये आयाम स्थापित करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए दिल्लीवासियों को स्वस्थ.स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध करायेगा
महापौर ने कहा कि नये वर्ष में निगम का प्रयास रहेगा कि ऐसे बच्चे जो स्कूली शिक्षा से वंचित हैं .उन्हें निगम के स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाये1 इसके अलावा दिल्ली की सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ ही राजधानी को हरा भरा बनाने पर विशेष जोर रहेगा
विपक्ष के नेता श्री मुखी ने सभी दिल्लीवासियों के लिए नये वर्ष में उज्जवल .कल्याणकारी और मंगलमय होने की कामना की है1 श्री अग्रवाल ने दिल्लीवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि राजधानी के चौतरफा विकास से कोई वंचित न रह जाये और कांग्रेस का यह सबसे बडा लक्ष्य और सपना है
उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया वर्ष देश की राजधानी के विकास के लिए अच्छा रहेगा1 कांग्रेस पार्टी को दिल्ली के लोगों से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने के लिए अधिक समर्पण के साथ काम करने की अपील की1 उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी दिल्लीवासियों के लिए शुभ हो और खुशियों की सौगात लेकर आये
मिश्रा.सत्या.रमेश1840वार्ता












Click it and Unblock the Notifications