24 वां अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन अगस्त में मारीशस में
नयी दिल्ली. 31 दिसंबर. वार्ता. अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन श्रंृखला के अध्यक्ष श्री लल्लन प्रसाद व्यास ने आज यहां घोषणा की कि 24 वां अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन तुलसी जयन्ती के मौके पर आगामी 8 अगस्त को मारिशस में होगा जो 10 अगस्त तक चलेगा1इसका निमंत्रण उस देश की संसद मेंं सर्वसम्मत पारित प्रस्ताव से निर्मित.. रामायण केंद्र.. के अध्यक्ष श्री राजेंद्र अरुण ने इसी माह गुजरात विद्यापीठ. अहमदाबाद में आयोजित 23 वें अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में दिया जिसे सहर्ष स्वीकार कर लिया गया1 प्रस्तावित रामायण सम्मेलन मारिशस के रामायण केंद्र और भारत के साहित्य संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होगा जिसमें भारत के अतिरिक्त संसार के अन्य अनेक देशों के रामायण से जुडे विद्वान. कलाकार. कवि. चित्रकार आदि भाग लेंगे1 मारिशस में आयोजित होने वाला यह दूसरा अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन होगा1 1990 में पहली बार छठा सम्मेलन आयोजित हुआ था जिसकी आतिथ्य व्यवस्था मारिशस सरकार ने की थी
श्री व्यास ने आगे कहा कि मारिशस भारतवंशीबहुल जनसंख्या का देश है अतएव विश्व के भारतवंशी समुदाय की उन्नति और विकास में रामायण के ऐतिहासिक योगदान और उज्ज्वल भावी संभावनाओं पर विशेष चर्चा सम्भावित है1 ग्यातव्य है कि गत 23 वषो मेंं विश्व के 15 देशों मेंं 23 अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं जिनमेंं चीन. अमेरिका. यू.के. कनाडा. दक्षिण अफ्रीका.इण्डोनेशिया. थाईलैण्ड. हालैण्ड. आदि प्रमुख देश शामिल हैं
सत्या नंद1433 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications