सभी पक्षो से बातचीत के बाद ही चुनाव पर फैसला
इस्लामाबाद. 31 दिसंबर .वार्ता. पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद मियां सूमरो ने कहा है कि चुनाव के बारे में अंतिम फैसला सभी पक्षों से बात करने क बाद ही लिया जायेगा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने आज कहा कि चुनाव के बारे मेंं आयोग को सबसे पहले फैसला लेना होगा
उन्होंने कहा कि मुल्क में कानून और व्यवस्था को कायम करने की जिम्मेदारी अवाम की भी है1 सभी पक्षों को मुल्क के हितों को ध्यान में रखकर सरकार को सहयोग देना चाहिए
इससे पहले आज सुबह कार्यवाहक केन्द्रीय मंति्रमंडल की बैठक हुई जिसमें गृह मंत्री ने देश में सुरक्षा की स्थिति के बारे में अवगत कराया
श्री सूमरो ने कहा कि समाज के अपराधी तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर की हत्या के बाद स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया1 सुरक्षा वलों की तैनाती के बाद हिंसक प्रदर्शन बंद हो गये हैं और कई इलाकों में सामान्य जनजीवन बहाल हो गया है
अंकुर. आकाश नंद1906 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications