साल की अंतिम तिमाही में पूरे एशिया में भारत का सेंसेक्स रहा अव्वल
नई दिल्ली. 31 दिसम्बर. वार्ता. एशिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में इस साल की अंतिम तिमाही में गिरावट के बावजूद भारत का संवेदी सूचकांक.सेेंसेक्स. सबसे ज्यादा 17.2 प्रतिशत ऊपर गया
हालांकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में 2007 की अंतिम तिमाही में 5.2 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई लेकिन पूरे साल के हिसाब से इसमें सर्वाधिक 96.7 प्रतिशत की बढत रही1 भारत 2007 में 46.9 प्रतिशत बढत के साथ तीसरे स्थान पर रहा1 दूसरा स्थान इंडोनेशिया का रहा जिसके जेएसएक्स सूचकांक ने 2007 में 52.1 प्रतिशत और अंतिम तिमाही में 16.4 प्रतिशत बढत हासिल की
पूरे साल में पाकिस्तान का कराची 100 सूचकांक 40.2 प्रतिशत उछाल के साथ चौथे. हांगकांग का हांग सेंग 39.3 प्रतिशत बढत के साथ पांचवें.दक्षिण कोरिया का कोस्पी 32.3 प्रतिशत बढत के साथ छठे तथा मलेशिया का केएलएसई कम्पोजिट 31.8 प्रतिशत बढोतरी के साथ सातवें स्थान पर रहा
अलबत्ता 2007 में जापान के टोपिक्स में 12.2 प्रतिशत की सबसे ज्यादा गिरावट रही1 उसके बाद जापान का ही निक्केई एवरेज 11.1 प्रतिशत नीचे आया1श्रीलंका का कोलंबो आल शेयर 7.0 प्रतिशत और न्यूजीलैंड का एनजेडएक्स..50 मात्र 0.3 प्रतिशत नीचे लुढक गया1 जापान के शेयर बाजारों में पिछले पांच सालों में पहली बार गिरावट रही
साल की अंतिम तिमाही में 17 एशियाई देशों में से भारत सहित केवल सात के शेयर सूचकांकों में बढत रही1 जिन 10 देशों के शेयर सूचकांकों में अंतिम तिमाहीमें गिरावट रही उनमें श्रीलंका.दक्षिण कोरिया .आस्ट्रेलिया. चीन. न्यूजीलैंड. सिंगापुर. जापान .ताइवान और वियतनाम शामिल हैं
कैलाश.रमेश1736वार्ता












Click it and Unblock the Notifications