प्रान्तीय. वैट उ.प्र. दो लखनऊ
श्री कंछल ने कहा ..व्यापारी चाहते हैं कि राज्य सरकार कर की दरोंको पडोसी सूबों के हिसाब से तय करे1.. प्रदेश की मायावती सरकार पर व्यापारियों की परेशानियों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए श्री कंछल ने दावा किया कि वैटलागू हो जाने से चमडा. खाद्यान्न तथा कपडा उद्योग बुरी तरह प्रभावितहोगा क्योंकि राज्य में इन वस्तुओं पर कर की प्रस्तावित दर पडोसी राज्योंके मुकाबले काफी ज्यादा है
उन्होंने कहा ..उत्तर प्रदेश सरकार ने कपडों. खाद्यान्न और चमडाउत्पादों पर कर लागू किया है जबकि दिल्ली और कुछ अन्य पडोसीराज्यों में इन चीजों से कर माफ कर दिया गया है1.. श्री कंछल ने कहा कि वैट के खिलाफ राज्यव्यापी बंद के दौरानव्यापारी सभी व्यापार कर कार्यालयों के सामनेे विरोध प्रदर्शन करेंगे और जुलूस निकालेंगे
इस बीच. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से सम्बद्धव्यापारियों का वैट के खिलाफ राज्य विधानभवन के सामने किया जा रहा अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा
उधर. वैट के खिलाफ आन्दोलन कर रहे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों नेकल से अनिश्चितकालीन हडताल शुरू करने की घोषणा करते हुए कहाकि जब तक वैट के मौजूदा ढांचे में सुधार नहीं किया जाएगा तब तकउनकी हडताल जारी रहेगी
सलीम बिष्ट वीरेन्द्र1427 जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications