इंटरनेट के जरिये धोखाधडी करने वालों ने जुटाए थे 1.20 करोड पये
लखनऊ 31 दिसंबर.वार्ता. उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल .एसटीएफ. द्वारा फर्जी इंटरनेट लाटरी के जरिये धोखाधड़ी करने केआरोप में कल अजमेर से गिरफ्तार किये गए दोनों व्यक्तियों ने सैकडों लोगों को इस गोरखधंधे के जरिये चूना लगाकर एक करोड बीस लाख पये जुटाए थे
एसटीएफ ने इंटरनेट पर .नाइजीरियन लेटर फ्राड.. के जरिये लोगों से धोखाधडी करने वाले दो लोगों को कल राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार करने का दावा किया था
एसटीएफ के एक अधिकारी ने आज यहां .यूनीवार्ता. को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अब्दुल कादिर और दीपक इंटरनेट के जरिये लोगोंको लाटरी में लाखों डालर जीतने काांसा देते थे1 शुआती जांच से पता चला है कि इन दोनों ने इंटरनेट पर धोखाधडी के जरिये दो महीने के भीतर एक करोड 20 लाख पये जुटा लिए थे और उनके शिकार लोगों में से ज्यादातर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के निवासी हैं
उन्होंने कहा..मामले की विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगाकि इन लोगों ने धोखाधडी करके वास्तव में कितने पये जुटाए और उन्हें कहां रखा1.. अधिकारी ने बताया..इंटरनेट के जरिये धोखाधडी को ..नाइजीरियनलेटर फ्राड..भी कहते हैं जिसमें ई मेल के जरिये इंटरनेट का प्रयोग करने वाले को अरबों डालर की लाटरी जीतने काांसा देकर उससे प्रोसेसिंग फीस जमा करने को कहा जाता है1 हमने इस धंधे को संचालित करने वाले अपराधियों को पकडने के लिए सवोत्तम कम्प्यूटर और इंटरनेट कौशल का प्रयोग किया1.. रंजीत रीता मनोरंजन 1659 जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications