हरियाणा में छह आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ 31 दिसम्बर.वार्ता. हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिकसेवा. आईएएस. और राज्य सिविल सेवा.एचसीएस. के दोअधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापना के आज आदेश जारी किए1 यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार विदेश से प्रशिक्षणलेकर लौटीं आईएएस अधिकारी अनुराधा गुप्ता को महिला एवं बालविकास विभाग में श्री महा सिंह की जगह आयुक्त एवं सचिव नियुक्तकिया गया है1 श्री सिंह छुट्टी पर चले गए हैं1 इसी तरह विदेश में प्रशिक्षण लेकर लौटे श्री पी.के.गुप्ता को स्थानीय निकाय विभाग में आयुक्त एवं सचिव पद पर नियुक्त किया गया है1 नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे आर .आर .फुलिया नए आदेशों केतहत अब आयुक्त एवं सचिव.पुरातत्व. होंगे1 फरीदाबाद नगर निगमके आयुक्त आर.के. खुल्लर अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग के विशेषसचिव का भी काम देखेंगे1 कैथल के उपायुक्त एस.के. गोयल को संयुक्त सचिव.पर्यावरण. का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है1 संयुक्त सचिव.वित्त एवं नियोजन. राजीव राजीव रंजन अब संयुक्त सचिव.राजस्व एवं आपदा प्रबंधन. होंगे1 वह भूमि रिकार्ड और चकबंदी विभाग के निदेशक और विशेष कलैक्टर का भी काम देखेंगे1 एचसीएस अधिकारी प्रदीप कुमार नरवाना में उप मंडलीयअधिकारी .सिविल. और मनोज कुमार नारनौल में उप.मंडलीयअधिकारी.सिविल. का काम पूर्ववत देखते रहेंगे1 रमेश.अभिनव नंद1846 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications