सुरक्षा बलों के त्याग के बदौलत कश्मीर के लोग सुरक्षित.. खुदा
श्रीनगर 31 दिसंबर .वार्ता. जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक कुलदीप खुदा ने कहा है कि उनके जवानों की कुर्बानी की बदौलत ही राज्य की जनता अमन चैन से रह रही है
नव वर्ष के अवसर पर जारी एक संदेश में श्री खुदा ने कहा कि इस वर्ष राज्य में 22 जवान और अधिकारी विभिन्न घटनाओं में शहीद हुए1 इनकी शहादत व्यर्थ नहीं गयी क्योंकि आतंकवाद की घटनाओं में 34 प्रतिशत कमी आई है1 उन्होंने बताया कि दो दशक के आतंकवादी दौर में राज्य पुलिस के 1400 जवानों समेत लगभग 5000 जवान शहीद हुए हैं
उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों की बदौलत लोग अपने घरों. गलियों. कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं1 इनके प्रयास से घाटी में हिंसा की घटनाओं में कमी हुई है1 पुलिस प्रमुख ने इस तथ्य को स्वीकार किया कि इतना होते हुए भी अभी भी छिटपुट आतकंवादी घटनाएं हो रही हैं1 श्री खुदा ने कहा कि आतंकवादी घटनाओं में आयी कमी के बाद भी जवान चुप नहीं बैठे हैं1 वे देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए कोई भी त्याग करने के लिए तैयार बैठे हैं1 उन्होंने कहा कि पुलिस बल लोगों को सिर्फ् सुरक्षा ही नहीं दे रही है बल्कि उनकी दोस्त और गाइड के रूप में भी सामने आ रही है
शिशिर.सत्या.रीताप्रभु 1958वार्ता












Click it and Unblock the Notifications