एयर इंडिया का यात्रियों को लुभाने के लिये विशेष पैकेज
नयी दिल्ली 31 दिसंबर.वार्ता. कम किरायेवाली एयरलाइलों से मुकाबला करने के लिये एयर इंडिया ने एक जनवरी से अंतराष्ट्रीय उडानों और एक मार्च से घरेलू उडानों के लिये आज आकर्षक पैकेज की घोषणा की
एयर इंडिया की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार 5 जनवरी से 20 जनवरी तक एक पैकेज देगी जिसके तहत अतिरिक्त शुल्क के साथ सिर्फ 999 रूपये में कोई भी टिकट खरीद सकेगा और उससे वह एक मार्च से 15 अप्रैल तक देश में कहीं भी हवाई यात्रा कर सकेगा
इसके अलावा कोई यात्री एक जनवरी से 31 मार्च तक एयर इंडिया से बि्रटेन यूरोप अमरीका और कनाडा की तीन बार फस्र्ट या बिजनेस क्लास में यात्रा करेगा तो वह देश में एक सप्ताह तक उसकी तमाम उडानों में बिजनेस क्लास में असीमित यात्रा कर सकेगा
उपाध्याय कैलाश मनोरंजन 1858 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications