करणकरण की कांग्रेस में वापसी को सोनिया की मंजूरी

नयी दिल्ली 31 दिसम्बर वार्ता सात दशकों तक कांग्रेस से जुडे रहे केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण 31 महीने के अंतराल के बाद आज कांग्रेस मेंे औपचारिक रुप से लौट आये1 श्री करुणाकरण ने कांग्रेस से अलग होने के बाद अपनी पार्टी लोक .तांत्रिक इंदिरा कांग्रेस बना ली थी1 कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्री करुणकरण की पार्टी में वापसी को मंजूरी दे दी है

नब्बे वर्षीय श्री करुणाकरण अपने समर्थकों की मनुहार पर कल श्रीमती गांधी से मिले थे और बिना शर्त पार्टी में वापस आने को राजी हो गये थे1 यह पूछे जाने पर श्री करुणाकरण को कौन सा पद दिया जायेगा डा0 सिंघवी ने कहा कि बाकी सारी बातें पार्टी अध्यक्ष और हाईकमान तय करेगी1 हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनका राजनीतिक कद बडा है और पार्टी को मजबूत करने के लिये उनके अनुभवों का लाभ उठाया जायेगा1 श्री करुणाक रण ने अपने पुत्र और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. मुरलीधरन के साथ पार्टी छोडी थी ् लेकिन वह अकेले ही पार्टी में वापस लौटे हैं1 श्री मुरलीधरन इस समय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई के अध्यक्ष हैं और वह स्पष्ट कर चुके हैं कि इस बार वह अपने पिता का अनुसरण नहीं करेंगे1 श्री करुणाकरन और श्री मुरलीधरन की पार्टी लोकतांत्रिक इंदिरा कांग्रेस का एक साल पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विलय हो गया था1 केरल के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके श्री करुणाकरण तीन महीने पहले कांग्रे्रस में वापसी की इच्छा जाहिर की थी1श्रीमती गांधी ने उन्हें मुलाकात का मौका तब दिया ्जब उन्होंने उनके नेतृत्व में खुल कर आस्था जतायी1 उन्होंने इस संबंध में श्रीमती गांधी को पत्र भी लिखा था1 केसरी.रीता.प्रभु 1954वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+