भारत.पाक बस सेवा बहाल..थार एक्सप्रेस अभी नहीं चलेगी
नयी दिल्ली 31 दिसम्बर.वार्ता. भारत और पाकिस्तान के बीच समौता एक्सप्रेस अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलने लगी है जबकि दो तरफा बस सेवा भी बहाल की जा रही है1 विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार मुनाबाआे और खोकरापार के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस पाक रेलवे की सलाह पर अभी स्थगित है1 इस ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के वीजा की अवधि आवश्यकतानुसार एक सप्ताह तक बढाई जा सकती है1 ऐसे पाक यात्री जिन्हें तत्काल स्वदेश लौटना हो वे मुम्बई. दिल्ली. अमृतसर. जोधपुर और अहमदाबाद स्थित विदेशी पंजीकरण कार्यालयो से सम्पर्क कर अन्य मार्ग से जाने की औपचारिकता पूरी कर सकते है
इस बीच दिल्ली..लाहौर. अमृतसर..ननकाना साहिब तथा अमृतसर..लाहौर बस सेवाएं भी बहाल की जा रही हैं1 श्रीनगर..मुजफ्फराबाद तथा पुंछ..रावलाकोट के बीच बस सेवा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी
सुफल रीता मनोरंजन 1955 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications