यूपी में सीरियल ब्लास्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ. 29 दिसम्बरः उत्तर प्रदेश के लखनऊ. फैजाबाद और वाराणसी के अदालत परिसर में पिछले 23 नवम्बर को हुये विस्फोट के अभियुक्त और बांग्लादेश के आतंकवादी संगठन हरकत उल जेहाद इस्लामी (हूजी) के सदस्य मुख्तार उर्फ राजू बंगाली को पश्चिम बंगाल पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया.
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के सूत्रों ने यहां बताया कि मिली सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस को मुख्तार के बारे में जानकारी दी गयी और उसे मालदा में गिरफ्तार कर लिया गया है. वह मालदा का ही रहने वाला है. उसे यहां लाने के लिये एसटीएफ की टीम मालदा रवाना हो गयी है.
सूत्रों ने कहा कि वाराणसी के अदालत परिसर में विस्फोट की साजिश मुख्तार ने ही रची थी जिसमें सात लोग मारे गये थे. वाराणसी में पिछले साल सात मार्च को संकट मोचन मंदिर में हुये विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार वलीउल्लाह ने भी पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसे विस्फोटक मुख्तार ने ही उपलब्ध कराये थे.


Click it and Unblock the Notifications