निंयत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ाई गई
नई दिल्ली 27 दिसंबर: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की कल रावलपिंडी में एक हमले में हुई हत्या को भारत में भी बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. इस सिलसिले में एक उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई गई है.
समझा जा रहा है कि इस जघन्य घटना के बाद भारत को भी बेहद सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है. सारे देश में प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं.
इसी के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढा दी गई है और सुरक्षागत खामियों को तुरंत प्रभाव से चुस्त कर दिया गया है.
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि राज्यों को अतिरिक्त सर्तकता बरतने के निर्देश दिये गए हैं.
सुश्री भुट्टो की हत्या के मद्देनजर सुरक्षा बलों को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर चौकसी कड़ी करने के निर्देश दिये गये हैं.


Click it and Unblock the Notifications