एसबीआई निदेशक मंडल की बैठक 25 जनवरी को
मुंबई 28 दिसंबर: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के निदेशक मंडल की बैठक 25 जनवरी को होगी जिसमें वह छह सहयोगी बैंकों का मूल बैंक में विलय पर विचार किया जायेगा.
सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सहयोगी बैंकों के निदेशक मंडलों द्वारा प्रस्तावित विलय के बारे में सैद्धांतिक मंजूरी दिये जाने की संभावना है.
एसबीआई के सहयोगी बैंकों में स्टेट बैंक आफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक आफ मैसूर, स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक आफ हैदराबाद, स्टेट बैंक आफ इंदौर तथा स्टेट बैंक आफ पटियाला शामिल है.
श्रमिक यूनियनों के विरोध के बावजूद एसबीआई ने स्टेट बैंक आफ सौराष्ट्र के खुद के साथ विलय को इसी माह के शुरू में मंजूरी दे दी थी.


Click it and Unblock the Notifications