पाकिस्तान का यह सबसे भयानक दौर: इफ्तिखार
इस्लामाबाद 27 दिसंबर: पाकिस्तान के अपदस्थ मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान इसके संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के मूल्यों और परिकल्पना से भटक गया है तथा यह अपने राजनीतिक इतिहास के सबसे अंधकार भरे दौर से गुजर रहा है.
जिन्ना की वर्षगांठ के अवसर पर शीर्ष वकील अतहर मिल्लाह द्वारा जारी किये गये बयान में चौधरी ने कहा एक देश के रूप में आज हम खुद को चौराहे पर खड़ा पा रहे हैं. यह निर्णायक दौर है.
चौधरी ने कहा कि जिन्ना ने पाकिस्तान की एक लोकतांत्रिक देश के रूप में फूलने फलने की परिकल्पना की थी जिसमें कानून का शासन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समानता सहिष्णुता तथा मानवाधिकार और नागरिक अधिकारों के संरक्षण के सिद्धांतों का सम्मान किया जाता हो.
अपदस्थ न्यायाधीश को फिलहाल नजरबंद किया गया है और उन्हें पिछले हफ्ते ईद की नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी गयी. उन्होंने कहा कि यह जिन्ना का सपना था कि सभी नागरिक अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करें और राजनीतिक एवं आर्थिक स्वतंत्रता हासिल करें.
चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता ने निष्पक्ष न्यायपालिका की परिकल्पना की थी जो लोगों के मौलिक अधिकारों का संरक्षण करती हो और तथा संविधान और कानून के शासन को बरकरार रखे.


Click it and Unblock the Notifications