किरण बेदी का सेवानिवृत्ति आवेदन स्वीकार
नयी दिल्ली 27 दिसंबर: डेढ़ महीने की ऊहापोह की स्थिति के बाद सरकार ने अंतत: देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकार कर लिया है.
सरकार ने किरण बेदी को सोमवार से पदमुक्त करने का फैसला किया है. वह फिलहाल ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंर्टं की महानिदेशक हैं.
किरण बेदी ने कहा पदमुक्त करने के संबंध में मुझे सरकार से पत्र मिल गया है. पत्र मिलने के बाद से ही उन्होंने बीपीआर एंड डी प्रभार छोड़ दिया है.
दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद नहीं मिलने से नाराज मैगसेसे पुरस्कार विजेता किरण बेदी ने 15 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिये आवेदन दिया था. उन्होंने कहा था कि वह शैक्षणिक और सामाजिक हितों के लिये पद छोडना चाहती हैं.
गत सप्ताह यह संकेत दिये गये थे कि नेशनल पुलिस मिशन की उनकी परियोजना के लिये किरण की सेवा सरकार लेती रहेगी. बहरहाल उन्होंने इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार के लिये और काम करने की कोई इच्छा नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications