आत्मघाती हमले में बेनजीर की मौत

रावलपिंडी से प्राप्त सूचना के मुताबिक उनकी रैली पर आत्मघाती हमला हुआ और इसमें करीब 20 लोग मारे गए. बताया जाता है कि बेनजीर पर गोली भी चलाई गई. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने शाम 6:30 पर आखिरी सांस ली. उनकी उम्र 54 साल थी.
घटना की खबर मिलते ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी अस्पताल पहुंचे. उल्लेखनीय है कि बेनजीर आठ साल बाद पाकिस्तान वापस लौटी थीं. वे दो बार पाकिस्तान की पीएम भी रह चुकी थीं. इस घटना के बाद से पाकिस्तान में हाई अलर्ट है और वहां के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है.
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications