नौसेना सम्मेलन में पाक की भागीदारी अनिश्चित

Indian Navy Flagनई दिल्ली 26 दिसंबर: हिंद महासागर में तैनात ईरानी और पाकिस्तानी नौसेनाओं ने अभी तक क्षेत्रीय आपसी विचार विमर्श के लिए आयोजित किए जा रहे सम्मेलन में भाग लेने की पुष्टि नहीं की है. सम्मेलन का आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा अगले वर्ष फरवरी में किया जा रहा है.

भारतीय नौसेना विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर हिंद महासागर क्षेत्र पर क्षेत्रीय नौसेना प्रमुखों की एक शिखर बैठक तथा अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन कर रही है. 13 से 19 फरवरी के बीच होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में करीब 31 देशों को आमंत्रित किया गया है जिनमें अधिकतर हिंद महासागर क्षेत्र के देश हैं.

अमेरिकी नौसेना के पश्चिमी प्रशांत नौसेना सेमीनार की तर्ज पर भारतीय नौसेना ने एक स्थायी समूह का गठन किया है जिसे इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम नाम दिया गया है.

क्षेत्रीय नौसेना महाशक्तियों में आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, न्यूजीलैंड, सउदी अरब तथा कुवैत समेत 26 देश सम्मेलन में भागीदारी की पुष्टि कर चुके हैं.

अपने इस प्रयास के जरिए भारतीय नौसेना जहां क्षेत्रीय देशों के बीच अपना प्रभाव तथा दोस्ती बढ़ाना चाहती है वहीं उसका मकसद हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा को भी प्रोत्साहित करना है.

इस सम्मेलन में समुद्री डकैती, समुद्र के जरिए आतंकवाद तथा बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और लाल सागर में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गो की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+