दक्षिणी ध्रुव पर पाक झंडा फहरायेंगी नामिरा सलीम
इस्लामाबाद 26 दिसम्बर: पहली पाकिस्तानी नागरिक के रूप में अंतरिक्ष में जाने के लिये प्रशिक्षण ले रही नामिरा सलीम उत्तर और दक्षिण ध्रुवों की यात्रा करने वाली भी देश की पहली महिला होने का गौरव हासिल करने की तैयारी में हैं.
सलीम अगले माह अंतरराष्ट्रीय अभियान के सदस्य के रूप में दक्षिणी धुव पर जाकर देश का झंडा वहां फहरायेंगी.
कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुहम्मद मियां सूमरो ने कल 35 वर्षीय सलीम को झंडा सौंपा. प्रख्यात कलाकार सलीम सन् 2008 में एक व्यावसायिक अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष के लिये उडान भरेंगी.
अंतरराष्ट्रीय अभियान के जनवरी के दूसरे हफ्ते में दक्षिण धुव पहुंचने की उम्मीद है.
सूमरो ने सलीम से कहा कि किसी महिला का दक्षिण धुव में ध्वज फहराना पाकिस्तान की शांतिप्रिय एवं प्रगतिशील छवि को दर्शाता है. अभियान ब्राजील से अगले हफ्ते दक्षिण धुव के लिये रवाना होगा. दक्षिण धुव के पास बेस कैम्प में दल को पांच दिन के लिये प्रशिक्षण दिया जायेगा.
सलीम ने कहा कि उत्तर और दक्षिण धुव की यात्रा करने वाली पहली पाकिस्तानी बनने पर वह फख्र महसूस कर रही हैं. कराची में जन्मी सलीम अब दुबई और फ्रांस में रहती है.
उनके पिता पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के हैं जबकि उनकी माता इलाहाबाद में जन्मी और दिल्ली में पढी बढीं.


Click it and Unblock the Notifications