तसलीमा का कोलकाता में स्वागत किया ज्योति बसु ने

Taslima Nasreenकोलकाता 26 दिसंबर: वरिष्ठ नेता ज्योति बसु ने कहा है कि तसलीमा नसरीन का कोलकाता में स्वागत है, परंतु से साथ ही यह कहने से नहीं चूके कि ऐसी स्थिति में तसलीमा की सुरक्षा का उत्तरदायित्व केन्द्र सरकार का होगा. बसु का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि तसलीमा के कोलकाता लौटने के कोई आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं.

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार केन्द्र द्वारा तसलीमा के कोलकाता से बाहर ही रहने के निर्देश विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी के जरिए मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को पहले ही दे दिए गए हैं.

सूत्रों से यह भी पता चला है कि तसलीमा के वीसा की मान्य अवधि के 19 फरवरी को समाप्त होने के बाद उन्हें वापस स्वीडन भी भेजा जा सकता है.
ज्ञातव्य है कि तसलीमा को कुछ समयावधि के बाद प.बंगाल के मुख्यमंत्री द्वारा पर्यटन वीसा प्रदान किया जाता रहा है ताकि वे कोलकाता में रहकर अपनी साहित्यिक गतिविधियों को अंजाम दे सकें.

परंतु विगत 22 नवंबर को महानगर में घटी हिंसक घटनाओं के बाद स्थिति बदल चुकी है, तथा हाल में उन्हें पुन: यह वीसा प्रदान किये जाने की कोई संभावना नहीं दिखती.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+