कंधामल में हिंसा भड़कने पर फिर से कर्फ्यू
भुवनेश्वर 26 दिसम्बर: उड़ीसा में कंधामाल जिले में आज फिर से हिंसा भडकने के बाद फुलबानी शहर, बालिगुडा, दारिंगीबाडी, ब्राह्मणीगांव में कर्फ्यू लगा दिया गया.
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि बाराखामा गांव में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मार दिये गये एक आदिवासी का शव मिलने के बाद उपद्रवियों ने टिकाबाली थाने में आग लगा दी. आठ वाहन फूंक दिये तथा इस्पात एवं खान मंत्री पद्मनाव बहेरा के घरों में तोडफोड की.
उग्र आदिवासियों ने श्री बहेरा के वाहन फूंक दिये तथा फिरनिंगिया तथा नुआगांव स्थित उनके मकानों में तोडफोड की. स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर प्रशासन ने कानून व्यवस्था और बिगडने से रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिसबल की 26 प्लाटूनें तैनात कर दी.


Click it and Unblock the Notifications