मध्य-पश्चिम नेपाल में पुल ढहा, 300 लापता


Nepal Mapकाठमांडू 26 दिसंबर: नेपाल के मध्य-पश्चिमी जिले सरखेट में कल दोपहर एक पुल के ढह जाने से पूर्णिमा के मेले में भाग लेने आए कम से कम 300 लोगों के लापता होने की खबर है.

जिला मुख्यालय बीरेंद्रनगर से 35 किमी पूर्व में स्थित दहा चौर तथा मधापुरा गाँवों को जोड़ने वाले भेरी नदी पर बने इस पुल पर 700 से 1000 लोगों की भीड़ के चढ़ने के कारण यह पुल ढह गया.

नेपाल सेना, पुलिस तथा रेड क्रास के दल राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं, तथा देर शाम तक 11 शवों को बाहर निकाल लिया गया था, तथा 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिसमें से 34 को निकटतम चिकित्सा केन्द्रों तक पहुँचा दिया गया है. माओवादी सेना का एक दल भी निकटतम छावनी से राहत एवं बचाव कार्य में सहायता करने के लिए घटनास्थत पर पहुँच चुका है.

नेपाल में हाल ही में हुई यह सबसे बड़ी दुर्घटना है. स्थानीय मीडिया के अनुसार यह पुल हाल ही में बनाया गया था तथा इतना अधिक वजन सहने में सक्षम नहीं था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+