पाकिस्‍तान में ट्रेन दुर्घटना घटने से 50 की मृत्‍यु


Pakistan Train Accidentकराची 19 दिसंबर: नौशहरो फीरोज़ जिले में मेहराबपुर स्टेशन के लाहौर जा रही कराची एक्सप्रेस की 12 बोगियों के पटरी से उतर जाने से कम से कम 50 लोगों की मृत्यु हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए. सूत्रों के अनुसार ट्रेन छुट्टी मनाने वाले लगभग 1033 यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी तथा यह हादसा बुधवार सुबह लगभग 2.30 बजे हुआ. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुँचाया जा रहा है.

अधिकारियों के अनुसार लाहौर जा रही कराची एक्सप्रेस मेहराबपुर, जोकि कराची से उत्तर दिशा में करीब 400 किमी स्थित है, के निकट से गुजर रही थी कि इसकी 12 बोगियॉं पटरी से उतर गईं. ईदी एम्बुलेन्स सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि वे अभी तक 32 शवों को निकाल चुके हैं.

रेलवे तथा एम्बुलेन्स अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में करीब 100 लोग आहत हुए हैं, तथा रेलवे यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया है.

बहुत से लोग अभी भी पटरी से उतरे डिब्बों में फंसे हुए हैं तथा मदद के लिए पुकार रहे हैं. दुर्घटना के बाद निकट के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है तथा इलाज के लिए चिकित्सकों को भेजा जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+