पेरिस में फलस्तीनियो के लिये मदद की गुहार

Palestineपेरिस 19 दिसंबर: पेरिस में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दानदाताओं ने फलस्तीनी राष्ट्र के गठन के लिए 290 अरब रुपए से ज्यादा की सहायता देने की पेशकश की है. फलस्तीनी प्रतिनिधिमंडल ने तीन साल की एक 5.6 अरब डालर की परियोजना का प्रस्ताव रखा था ताकि फलस्तीनी को बर्बादी से बचाया जा सके.

इस घोषणा से पहले फलस्तीनी प्रधानमंत्री सलाम फयाद ने खुशी जताते हुये कहा कि इससे फलस्तीन राष्ट्र के गठन में मदद मिलेगी. फ्रांस की राजधानी पेरिस में इस सिलसिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सोमवार को सभी पक्षों ने मदद की बात दोहराई.

अमरीकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगाह किया था कि उनकी ओर से मदद ही फलस्तीनी सरकार को बरबाद होने से बचा सकती है.

फलस्तीनी राष्ट्र के गठन के लिए मदद की यह पेशकश ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता और संकट को खत्म करने के लिए बातचीत का सिलसिला एक बार फिर शुरु हुआ है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पैसे की कमी असली समस्या नहीं है, बल्कि लोगों और संसाधनों के आवागमन पर लगी रोक और इज़राइयल का कब्जा असली समस्या है.

हालांकि इतनी बडी घोषणा के बावजूद गाजा पट्टी में रहने वाले फलस्तीनियों के बीच कोई उत्साह नहीं है. वहां उग्रवादी संगठन हमास पार्टी का शासन है और उसके समर्थकों का मानना है कि पेरिस में इकट्ठा हुई रकम का ज्यादातर हिस्सा पश्चिमी तट में लगेगा जहां महमूद अब्बास की फतह पार्टी का शासन है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+