फॉर्चून की पसंदीदा कंपनियों में एक बनी ओएनजीसी
नयी दिल्ली 19 दिसंबर: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड ओएनजीसी को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका फार्च्यून की पसंदीदा कंपनियों की सालाना सूची में स्थान पाने वाली पहली भारतीय कंपनी होने का गौरव हासिल हुआ है.
पत्रिका ने दुनिया के जाने माने सलाहकार समूह हे ग्रुप की मदद से पूरी दुनिया में फार्च्यून कंपनियों. का सवर्ेक्षण किया जिसमें वर्ष 2007 की पसंदीदा कंपनियों में ओएनजीसी को कच्चे तेल उत्पादन और खनन उद्योगों की श्रेणी में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है.
हे समूह के भारत स्थित कार्यालय में प्रबंधन निदेशक डा. एस. श्रीनिवासन ने ओएनजीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.एस. शर्मा को मंगलवार को यहां इसका स्मृति चिन्ह् भेंट किया. फार्च्यून 2007 की पसंदीदा कंपनियों की सूची में ओएनजीसी एकमात्र भारतीय कंपनी है जिसे शामिल किया गया है. इस मौके पर ओएनजीसी के निदेशक यू.एन. बोस. एन.के. मित्रा. डी.के. पांडे. डा. ए.के. बाल्यान और ए.के.हजारिका भी उपस्थित थे.
डा. श्रीनिवासन ने बताया कि दुनिया की पसंदीदा कंपनियों के चयन में जटिल प्रक्रिया अपनाई जाती है. फार्च्यून पत्रिका इस श्रेणी के लिये अमरीका की 1000 शीर्ष कंपनियों और दुनिया की फार्च्यून 500 कंपनियों की सूची में से चयन कर पसंदीदा कंपनियों की सूची जारी करती है.
कंपनियों का चयन करते समय उनके प्रबंधन की गुणवत्ता, शीर्ष कर्मियों को अपने साथ बनाये रखने की योग्यता, उत्पाद एवं सेवाओं की गुणवत्ता, वित्तीय स्थिति, दीर्घकालिक निवेश, सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास, संपत्ति का बेहतर इस्तेमाल, दुनिया में उपस्थिति और नवीन कार्यों पर गौर किया जाता है.


Click it and Unblock the Notifications