बॉक्सिंग-डेः एक पर्व गरीबों के लिए


Boxing Dayमेलबर्न 26 दिसंबर: यूं तो सारे विश्व में इस समय क्रिसमस की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन कुछ देशों में इसके ठीक अगले दिन यानि 26 दिसंबर को 'बॉक्सिंग-डे' भी उतने ही उल्लास और उत्साह से मनाया जाता है. मुख्यत: बॉक्सिंग-डे ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया तथा कुछ अन्य राष्ट्रमंडल देशों में भी इसे प्रमुखता दी जाती है.

यह पर्व सेंट स्टीफन की याद में मनाया जाता है और तथा इसका प्रारंभ विक्टोरियन काल के ब्रिटेन में हुआ, जब क्रिसमस के अगले दिन धनवान व्यक्ति बड़े-बड़े डिब्बों (बॉक्स) में उपहार भर कर गरीबों तथा अपने नौकरों में वितरित किया करते थे, जिन्हें क्रिसमस के स्थान पर बॉक्सिंग-डे के दिन ही अवकाश दिया जाता था. इसके अतिरिक्त बच्चों को क्रिसमस के दिन मिले उपहारों के डिब्बे भी वे अगले दिन ही खोला करते थे, अत: इसे बॉक्सिंग-डे का नाम दिया गया.

ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग-डे को खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है और सन 1950 से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर प्रतिवर्ष इस दिन बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जाता है. भारत ने अपना पहला बॉक्सिंग-डे टेस्ट 1985 में खेला, यह मैच वर्षा के कारण अनिश्चित रहा. इसके बाद सन 1991, 1999 तथा 2003 में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्व यहां आकर बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला परंतु तीनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+