पीएचडी उद्योग मंडल की वार्षिक बैठक आगामी 20 को
नयी दिल्ली 19 दिसम्बर: उत्तर भारत के उद्यमियों के प्रमुख मंच पीएचडी वाणिज्य उद्योग मंडल की 102वीं वार्षिक बैठक वृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में आयोजित की गयी है जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमी, विशेषज्ञ और नीति निर्माता शामिल होंगे. वार्षिक बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों की नयी टीम का भी चुनाव किया जाता है.
पीएचडी की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया भी बैठक के विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे.
बैठक के प्रथम सत्र में देश की राजनीतिक शासन प्रणाली के गुण दोष पर चर्चा के लिए अकाली सांसद सुखबीर बादल, भाजपा नेता विजय गोयल, समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह और कांग्रेस के सांसद डा अभिषेक मनु सिंघवी को आमंत्रित किया गया है. इस चर्चा का संचालन फिक्की के महासचिव डा अमित मित्रा करेंगे.
इसके बाद मीडिया के चाल ढाल पर पत्रकार एच के दुआ, डा चंदन मित्रा, टीएन नाइनन और रजत शर्मा चर्चा करेंगे.
बैठक में पीएचडी के वार्षिक पुरस्कार भी दिए जाते हैं.


Click it and Unblock the Notifications