मीणा ने इस्तीफा वापस लेने से इंकार किया

जयपुर 19 दिसम्बर .वार्ता. राजस्थान के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री डा. किरोडी लाल मीणा ने चौपडा समिति की रिपोर्ट के मद्देनजर मीणा समाज का दबाव बनाने के लिये दिये इस्तीफे को वापस लेने से इंकार किया है1 डा. मीणा ने अपनी पत्नी गोलमा के हाथ सोमवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.महेश शर्मा को भेजे इस्तीफे के बारे में कहा.. मैने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है जिसे वापस नहीं लेने पर अडिग हूं1 सत्ता संगठन के शेष नेताओं ्सहयोगियों. कार्यकर्ताओं और जनता ने भी दबाव डाला तो मै उसे अस्वीकार कर दूगां1 उन्होंने कहा.. कुछ लोग समते है कि इस्तीफा देना राजनैतिक नाटक है1 पर उनकी यह सोच संकीर्ण है1 नैतिकता का तकाजा था. अंतरात्मा की आवाज तथा दो दिन के मौन के दौरान मैने तय किया कि मैं मंत्री पद पर नही रहंूगा तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ. संगठन एवं सत्ता में बैठे सहयोगियों के साथ मिलकर राजस्थान के नवनिर्माण के संकल्प को पूरा करने में सहयोग देता रहूगा1. राजधर्म से पीछे हटने की बात स्वीकार करते हुये डा. मीणा ने कहा कि गुर्जर आंदोलन के दौरान जनजाति समाज की पंचायतों में शिरकत करने से शायद राजधर्म पीछे छूटा है1 इस नाते मंत्री पद का त्याग किया है1 गुर्जरो के आर्थिक विकास के लिये विशेष पैकेज देने का समर्थन करते हुये डा. मीणा ने कहा कि गुर्जरो सहित अन्य पिछडी जातियों के उत्थान के लिये ठोस कार्ययोजना बननी चाहिये1 पारीक रिषभ जगबीर1536वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+