भाजपा भारी बहुमत की आेर. धूमल

बमसन .हमीरपुर. 19 दिसम्बर .वार्ता. हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने विश्वास जताया है कि राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी को भारी जीत हासिल होगी

श्री धूमल ने विधानसभा चुनावो के दूसरे चरण के मतदान में आज यहां मत डालने के बाद संवाददाताओं से कहा.. भारी संख्या में मतदान के लिए आ रहे लोगों के आशीर्वाद से भाजपा राज्य विधानसभा की 45 सीटे बडे आराम से जीत जाएगी1. श्री धूमल ने उम्मीद जताई की राज्य में आज 75 प्रतिशत मतदान होगा और मतदाताओं की प्रतिक्रिया से यह पता चलता है कि भाजपा भारी बहुमत की आेर अग्रसर है

समाचार पत्रों के एक हलके में इस आशय की छपी खबरों पर कि राज्य सरकार मतपत्रों की गिनती किसी दूसरी तिथि तक स्थागित रखने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की सोच रही है. श्री धूमल ने कहा कि इसका कोई फायदा नहीं होगा

उन्होंने कहा कि जनता के फैसलें के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक दिन भी सत्ता में रहने नहीं दिया जाएगा

नवानी रिषभ जगबीर1534वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+