तमिलनाडु में बारिश. 11 की मौत
चेन्नई 19 दिसंबर .वार्ता. तमिलनाडु में आज लगातार दूसरे दिन हो रही भारी बारिश से 11 लोगों की मौत हो गयी है एवं आठ अन्य घायल हुए हैं
पुलिस ने बताया कि तिचिरापल्ली में भारी बारिश के कारण आज तडके एक मकान का कुछ हिस्सा ढह जाने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मृत्यु हो गई1 मृतकों की पहचान के जानकीरमण .43. उसकी पत्नी ज्योति बाई .36. और दो पुत्र महेश .17. एवं मनिकन्दम .10. के रुप में की गई है1 राज्य के परिवहन मंत्री के एन नेहरू ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के रिश्तेदारों को एक एक लाख रूपए दिये
एक अन्य घटना में तंजावुर जिले में तिरूवोनम के पास सिवकोल्लई गांव में एक परिवार के तीन व्यक्तियों की बिजली का तार छू जाने से मौत हो गयी1 मृतकों की पहचान सोमन .60. उनकी पत्नी सीरंगम .50. एवं उनकी पुत्री राधिका .15. के रूप में हुई1 इसी जिले में एक दीवार के गिर जाने से आठ व्यक्ति घायल हो गए
वेल्लोर में एक भरे कुंए में पांव फ्िसलने से गिर जाने से दो छात्रों की मौत हो गयी1 चेन्नई एवं विलुपुरम जिले में भी एक एक व्यक्ति की मौत की खबर है1 शिशिर अजय वीरेन्द्र1556 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications