व्यापारी को लूट कर भाग रहे बदमाशों में एक को मार गिराया
अलीगढ 19 दिसम्बर.वार्ता. उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले के खैर कस्बेमें एक व्यापारी को लूट कर भाग रहे बदमाशों में एक को लोगों ने मार गिराया
पुलिस अधीक्षक .देहात. हृदेश कुमार ने आज यहां बताया कि खैरकस्बे की मंडी में आढत का काम करने वाले देवेन्द्र सिंह कल शामवसूली कर अपने दुकान लौट रहे थे1 इस दौरान मोटरसाइकिल सवारतीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी का बैग छीन लिया औरभागने लगे
उन्होंने बताया कि व्यापारी द्वारा शोर मचाए जाने पर वहां मौजूदएक दुकानदार ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से बदमाशों पर गोली चला दीजिससे तीनों घायल होकर गिर पडे1 बाद में दो बदमाश मोटरसाइकिलऔर पयों से भरा बैग छोडकर भाग निकले जबकि एक बदमाश नेमौके पर ही दम तोड दिया
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मारे गए बदमाश के हाथ पर राकेशसिंह लिखा हुआ है और शव की पहचान के लिए उसे थाने पर रखा गयाहै1 हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है1 फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है
स रिषभ मनोरंजन 1522 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications