तमिलनाडु के जंगल से तीन माआेवादी गिरफ्तार
तेनी 19 दिसंबर .वार्ता. तमिलनाडु में तेनी जिले के वरूशनाडु के घने जंगलों में पुलिस ने मुठभेड के बाद एक कट्टर नक्सली समेत तीन माआेवादियों को आज गिरफ्तार कर लिया
खबरों के मुताबिक पुलिस का एक विशेष दल बीते एक सप्ताह से माआेवादियों पर नजर रख रहा था1 दल के सदस्योंं ने सुबह जंगलों में माआेवादियों को छिपते देखा1 जब माआेवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया. तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका पुलिस ने भी जवाब दिया
इस गोलीबारी में दो इंस्पेक्टर और चार जवान घायल हुए हैं1 उन्हें यहां सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है1 गोलीबारी में माआेवादी भी घायल हुए हैं1 पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के नाम उजागर करने या कोई और जानकारी देने से इंकार कर दिया है
शिशिर रीता अजय जगबीर1632वार्ता












Click it and Unblock the Notifications