राजद सांसद के निधन पर पार्टी ने की शोक सभा
नयी दिल्ली 19 दिसम्बर .वार्ता. राष्ट्रीय जनता दल ने अपने दिवंगत सांसद मोतीउरु रहमान की स्मृति में आज एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें अल्पसंख्यकों. दलितों. पिछडों तथा गरीबों का नेता बताया
श्री रहमान का कल सुबह बिहार के मोतिहारी स्थित अपने निवास पर दिल का दौरा पडने से निधन हो गया1 वह 58 वर्ष के थे1 श्री रहमान पार्टी के महासचिव तथा प्रवक्ता भी थे
श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के प्रधान महासचिव प्रो0 रामदेव भंडारी के अलावा राष्ट्रीय सचिव प्रो0 रतन लाल. दिलीप यादव. संजय कनौजिया. समाजसेवी एच एन ठाकुर. चन्द्रश्वेर मंडल. मो0 अब्दुल कयूम. लालबाबू. संतोष कुमार. रवि प्रेमकुमार आदि प्रमुख रुप से शामिल थे
अरविंद समरेन्द्र अजय रामलाल1558.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications