नेपाल में राजनीतिक गतिरोध जल्द समाप्त होना चाहिये

नयी दिल्ली 19 दिसंबर.वार्ता. बुदि्धजीवियों ने नेपाल में माआेवादियों और सातों राजनीतिक दलों को आपसी मतभेद सुलाकर देश में गणतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में ठोस प्रयास करने का आह्वान किया है

इंडो नेपाल पीपुल्स सोलिडेरिटी संगठन के बैनर तले विभिन्न बुद्धिजीवियों ने नेपाल के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा करते हुये कहा कि ज्यादा समय तक अस्थिरता भारत के इस पडोसी देश के लिये अच्छी नहीं होगी

नेपाल में माआेवादियों और नेपाली कांग्रेस के बीच बनी ताजा सहमति का समर्थन करते हुये माक्र्सवादी विचारक प्रोफ्ेसर रणधीर सिंह ने कहा कि नेपाल की अस्थिरता का सबसे ज्यादा खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा है1 मधेशियों और माआेवादियों के बीच बढते टकराव पर चिंता व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि दोनो पक्षों को टकराव का रास्ता छोड देना चाहिये1 उन्होंने कहा कि नेपाली सरकार मधेशियों को नागरिकता देने के लिये सहमत हो गई है1 लिहाजा अब उन्हें देश के निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिये

गौरतलब है कि नेपाल में सत्तारुढ सात दलीय गठबंधन .एसपीए. के कार्यबल ने माआेवादियों की मांग के अनुरुप सिफारिश की है कि मौजूदा संविधान मेंं संशोधन कर देश को सशर्त गणतंत्र घोषति किया जाये लेकिन राजतंत्र या नरेश के विषय मेंं कुछ नहीं कहा जाये1 हालांकि नेपाल नरेश के मुद्दे पर माआेवादियों और राजनीतिक दलों के बीच गतिरोध अभी बरकरार है1 अंकुर अजय जगबीर1704वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+