मुख्यमंत्री के पुतले जलाये
जयपुर 19 दिसबंर .वार्ता. चौपडा समिति द्वारा गुर्जरों को जनजाति का दर्जा नहीं दिये जाने के विरोध में आज भीलवाडा. गुलाबपुरा. आसींद में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुतले जलाये गये
राजस्थान गुर्जर महासभा ने भीलवाडा में सूचना केन्द्र के सामने मुख्यमत्री का पुतला जलाया तथा जनजाति का दर्जा नहीं मिलने पर जोरदार नारेबाजी की1 गुलाबपुरा कस्बे के मुख्य बाजार तथा आसींद में सवाईभोज चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया1 भरतपुर जिले के डीग में चौपडा समिति के अध्यक्ष जसराज चौपडा तथा गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष किरोडी सिंह बैंसला का पुतला जलाया गया
जयपुर में पंचायत राज मंत्री कालूलाल गुर्जर के निवास के बाहर 50..60 युवकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया1 इन युवकों का कहना था कि कालूलाल गुर्जर तथा सभी गुर्जर विधायकों को भाजपा का साथ छोड देना चाहिए
पारीक रिषभ जगबीर1706वार्ता












Click it and Unblock the Notifications